Site icon R K NEWS TRACK

हड़जोड़ एक औषधीय पौधा : Hadjod a Medicinal Plant

यहां हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हडि्डयों को जोड़ सकते हैं। पहले के लोग इसी पौधे की मदद से हडि्डयों को जोड़ते थे। इस पौधे का नाम हड़जोड़ है। हड़जोड़ एक औषधीय पौधा है. ये एक बेल होती है जो कि घर में आसानी से लग जाती है। इस पौधे की मदद से कंपाउंड फ्रैक्चर ठीक नहीं किया जा सकता।

लेकिन सिंगल हड्‌डी ब्रेक को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए पौधे की पत्तियां और स्टेम का यूज किया जाता है। कई डॉक्टरों का कहना है कि इस पौधे की मदद से उन्होंने कई पेशेंट का इलाज किया है। जो पेशेंट महंगा ट्रीटमेंट अफोर्ड नहीं कर पाते उनको वह ये ट्रीटमेंट देते हैं। छोटे बच्चों के लिए भी ये ट्रीटमेंट अच्छा होता है।

◾कैसे करना है इसका उपयोग :-

इस पौधे की पत्तियों को सूखाकर पीस लें। पत्तियों के बराबर उड़द दाल भी मिलाकर पीस लें। अब इसका गीला पेस्ट बना लें। अब बांस की लकड़ी की मदद से हड्‌डी को सीधी कर लें। इसके बाद कॉटन के कपड़े पर ये लेप लगाकर कपड़ा बांध दें। ऊपर से बांस की लकड़ी को कुशा के सहारे बांध दें। कुशा देसी घास होती है। हर तीसरे दिन इस लेप को चेंज करना है।

◾ये खाना भी होगा:-

इसके साथ ही आपको इसकी पत्तियों के साथ छोटी पीपली, गेहूं का भुना हुआ आटा, अर्जुन की छाल सभी को बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें। अगर आपका वजन 60 किलो है तो वजन का 6 ग्राम चूर्ण को घी के साथ मिक्स कर लें। इसे खाकर हल्दी वाला दूध पी लें। दूध में शक्कर या शहद डाल लें।

◾दूसरा उपाय:-

अगर आपको ये उपाय कठिन लग रहा है तो आप हड़जोड़ पौधे की पत्तियों का 2 छोटा चम्मच रस 1 चम्मच घी के मिक्स कर लें। फिर इसे खाकर 250ml दूध पी लें। लेप बांधने के साथ ही दोनों में से कोई भी एक उपाय आपको 4 सप्ताह तक करना है।

◾हड़जोड़ कैसे जोड़ता है टूटी हडि्डयां:-

हड़जोड़ के अंदर नेचुरल कैल्शियम पाया जाता है जो हडि्डयों को जोड़ने में मदद करता है। इसमें एंटीइंफ्लैमटरी गुण भी होते हैं जो हाथ- पैर की सूजन और दर्द को कम करते हैं। हड़जोड़ में पाया जाना वाला कैल्शियम बांस के कैल्शियम के साथ मिलकर हड्‌डी जोड़ने में मदद करता है। कि इस ट्रीटमेंट को एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए। हड़जोड़ की मात्रा कम ज्यादा होने पर ये फायदा नहीं करेगा.

हड्डियों को जोड़ने के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका निम्नलिखित है-

हड़जोड़ हड्डियों को जोड़ने में बहुत लाभकारी होता है। हड्डियों को जोड़ने के लिए 10 से 15 मिली हड़जोड़ रस को घी में मिलाकर पीने से तथा इसमें अलसी का तेल मिलाकर टूटे हुए जगहों पर बांधने से हड्डियां जुड़ती हैं। तथा 2 से 5 ग्राम हड़जोड़ के चूर्ण को दूध के साथ पिलाने से भी हड्डियां जुड़ती हैं।

1. मोच के दर्द के लिए :-

मोच का दर्द दूर करने के लिए हड़जोड़ का घरेलु उपाय बहुत ही फायदेमंद होता है। मोच का दर्द के लिए हड़जोड़ खाने का तरीका निम्न प्रकार है-

इसके लिए हड़जोड़ के रस में तिल का तेल मिलाकर पका लें फिर उसे छानकर मोच वाली जगह पर लगाने से काफी आराम मिलता है।

2. रीढ़ की हड्डी के दर्द से राहत :-

रीढ़ की हड्डी के दर्द से राहत पाने के लिए हड़जोड़ के पत्तों को गर्म करके सिकाई करने से रीढ़ की हड्डियों में हो रहे दर्द से काफी राहत मिलती है।

3. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए:-

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए हड़जोड़ को एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए अपने आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करके इसका सेवन कर सकते हैं।

4. शरीर के दर्द के लिए-:

शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए हडजोड में दर्द निवारक गुण पाए जाने के कारण हड़जोड़ का इस्तेमाल करने से शरीर में हो रहे दर्द से कुछ ही समय में राहत मिल जाती है। इसके लिए काली मिर्च , सोंठ और अस्थिसंहार प्ररोह पेस्ट 1- 2 ग्राम इस्तेमाल करें।

Read More

Exit mobile version